फतेेहपुर: मिस कॉल से शुरू हुई दोस्ती, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक; फतेहपुर पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
बाराबंकी की फतेहपुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले का त्वरित खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।