कोरबा: कोरबा के 'पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर' में देर रात आग भड़की, मची भगदड़
Korba, Korba | Jul 1, 2026 मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे 'पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर' में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों और काले धुएं ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। रात के सन्नाटे में उठी इन लपटों को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।गनीमत यह रही कि मंगलवार को कोरबा में साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बाजार पूरी तरह बंद था.