नीति आयोग, भारत सरकार के अपर सचिव रोहित कुमार ने कौशांबी में विकास योजनाओं की प्रगति का स्थलीय परीक्षण किया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय बजहा खुरमपुर, आंगनवाड़ी केन्द्र बजहा खुरमपुर, आंगनवाड़ी केन्द्र सैदनपुर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर दीवर कोतारी का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने पठन-पाठन व्यवस्था आदि की जांच की है।