छतरपुर के एक्सीलेंस स्कूल परिसर में चल रहे पुस्तक मेले का जिला सीईओ ने शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिभावकों ने एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर सीईओ ने जिला शिक्षाधिकारी को तुरंत संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई कर जरूरी किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।