लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस लगातार जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपराध रोकथाम, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट और नशामुक्ति के प्रति जागरूक कर रही है। थाना प्रभारी गिरधारी साव ने गांवों में जाकर लोगों को सतर्कता और सामाजिक सुधार के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने शराबबंदी के समर्थन में नारे लगाकर पुलिस की पहल की सराहना की।