बेलदौर: बेलदौर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बेलदौर थाना क्षेत्र के रोहियामा गांव निवासी दिनेश पासवान को गांव के ही एक आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।