बालोद: राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब ओटीपी के बजाय बायोमैट्रिक थंब लगाकर मिलेगा चावल और शक्कर
Balod, Balod | Jun 21, 2026 जिले की राशन दुकानों में अब ओटीपी के बजाय बायोमैट्रिक सत्यापन के जरिए राशन वितरण किया जाएगा। बालोद शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों में पहुंचे हितग्राहियों को संचालकों ने इसकी जानकारी दे दी है। अब राशन लेने के लिए हितग्राहियों को दुकान पहुंचकर बायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगाना अनिवार्य होगा।