बेतिया: समृद्धि नहीं, चम्पारण के साथ धोखा, विकास नहीं, प्रचार की यात्रा: भाकपा का हमला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तथाकथित समृद्धि यात्रा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने चम्पारण की जनता के साथ खुला धोखा करार दिया है। भाकपा का कहना है कि जिस धरती पर आशा कार्यकर्ताओं को पाँच माह, रसोइयों को तीन माह, संविदा एएनएम को चार माह और रात्रि प्रहरियों को एक साल से मजदूरी नहीं मिली, वहाँ समृद्धि की बातें जनता को गुमराह करने की कोशिश है।