लाडपुरा: मर्डर के आरोपी समझे जाने पर बारां डिस्कॉम के सीनियर अकाउंटेंट को पकड़ा गया, विधायक ने एसपी से की बात
Ladpura, Kota | Apr 3, 2026 कोटा के गुमानपुरा इलाके में थोक फल सब्जीमंडी में गुरुवार सुबह पुलिस की दबंगई और गफलत का एक बड़ा मामला सामने आया है। बारां जिले की छबड़ा थाना पुलिस किसी आरोपी को पकड़ने आई थी, लेकिन गफलत में बारां डिस्कॉम में कार्यरत सीनियर अकाउंटेंट प्रदीप अग्रवाल की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।