हज़ारीबाग: जिले में विश्व दिव्यांगता दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया
हजारीबाग में विश्व दिव्यांगता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। संत माइकल मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। झील परिसर में ट्राईसाइकिल रेस, ब्लाइंड स्टिक रेस व संगीत प्रतियोगिता हुईं। 24 दृष्टिबाधितों को स्मार्ट केन दी गई। स्पास्टिक विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों को खाद्य पैकेट बांटे गए। प्रशासन ने कार्यक्रमों की सराहना की।