बदनावर: ट्रैफिक पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान,दुर्घटना से बचने व नियमो के पालन के लिए, बांटे पेंपलेट।
Badnawar, Dhar | Jul 20, 2024 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार को यहां लेबड़ नयागांव फोरलेन पर ग्राम मुलथान के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान आते जाते वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमो का पालन करने व हादसे को रोकने के बारे में जागरूक किया।