चूरू: चूरू में खेलते समय कुंड में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, इलाके में शोक
Churu, Churu | Jun 17, 2026 चूरू। शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी के पास वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में गिरने से 12 वर्षीय बालक की बुधवार शाम मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक खेलते समय कुंड के पास पहुंचा और अचानक पानी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।