हज़ारीबाग: हजारीबाग में विदेशी हथियारों के साथ 5 टीपीसी नक्सली गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने तरहेसा जंगल से टीपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत जी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से अमेरिकी AR-15 M-4 राइफल, कट्टा, पिस्टल, 28 कारतूस, मोबाइल व टीपीसी पर्चे बरामद हुए। ये लोग बड़ी साजिश की तैयारी में थे। सभी पर गंभीर मामले दर्ज हैं और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।