चंदेरी: अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से लोधी समाज में आक्रोश
8 जुलाई की दोपहर करीबन 3:00 बजे चंदेरी विकासखंड के सैकड़ो लोधी समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम चंदेरी sdm को ज्ञापन देते हुए कहा कि अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह लोधी को करीबन 2 वर्ष पुराने केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो की सही नहीं है उन्हें जल्द रिहा किया जाए अन्यथा बड़ा सामाजिक आंदोलन किया जाएगा।