चंदौसी: थाना बनियाठेर की महिला हेल्प डैक्स प्रभारी धनवीर सिंह ने गांव धक नगला व उमरा गोपालपुर में बहु-बेटी की चौपाल आयोजित की
मिशन शक्ति 5.0: बनियाठेर पुलिस ने गांवों में थाना बनियाठेर क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार शाम करीब 5:30 बजे गांव धक नगला और उमरा गोपालपुर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी धनवीर के नेतृत्व में पहुंची मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।