उदयपुर: ग्राम लक्ष्मणगढ़ में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे शामिल
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम लक्ष्मणगढ़ में बुधवार को आयोजित सुशासन बिहार 2026 अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर में अतिथि के रूप पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। 23 गांव के ग्रामीण शिविर में शामिल होकर मांग और शिकायत के आवेदन प्रस्तुत किए। पर्यटन मंत्री ने आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया है।