कर्वी: झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में बांधी के पास सड़क हादसे में मृतक के शव का पुलिस ने रविवार को कराया पीएम
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में रैपुरा के बांधी के पास बीते शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 65 वर्षीय रामभवन पुत्र भगीरथी निवासी भखरवार की मौत हो गई।रामभवन बांधी से भखरवार जा रहे थे ,तभी बांधी के पास यह हादसा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का आज रविवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।