वाड्रफनगर: पुलिस अधीक्षक का बयान, 10 करोड़ रुपये मूल्य का 1941 किलो 110 ग्राम गांजा किया गया जब्त
वाड्रफनगर शुक्रवार बसंतपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का 1941 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को भी जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्ती की कीमत करीब साढ़े दस करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक का बयान जारी