कनाड़िया: डिजिटल ठगी का बड़ा मामला कनाड़िया में बुजुर्ग का फोन हैक कर बैंक खाता किया साफ यूपीआई के जरिए लगाई सेंध ठगों ने खाते से
गुरुवार 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डिजिटल ठगी का शिकार हुए फरियादी महेंद्र सिंह चौहान संचार नगर एक्सटेंशन के रहने वाले हैं। पीड़ित बुजुर्ग के मुताबिक, अज्ञात साइबर ठगों ने किसी संदिग्ध लिंक या फर्जी ऐप के जरिए उनके मोबाइल फोन को पूरी तरह हैक कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने फोन पर आने वाले ओटीपी और बैंकिंग क्रेडेंशियल्स का अवैध एक्सेस हासिल कर लिया।