अस्थावां: अस्थावां थाना पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटियों को कोदैया बिगहा गांव से किया गिरफ्तार
विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा वारंट का निपटारा किया जारहा है। इसी कड़ी में अस्थावां थाना की पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटियों को कोदैया बिगहा गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में विशेवर यादव और अरुण यादव शामिल है। अस्थावां थानांध्याक्ष उत्तम कुमार ने बुधवार की शाम 4 बजे बताया की दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।