गया टाउन सीडी ब्लॉक: भाकपा माले ने 'पर्यावरण बचाओ, भारत बचाओ' दिवस मनाया, पर्यावरण को बर्बाद करने के विरोध में मार्च निकाला
गयाजी में भाकपा माले ने आज 'पर्यावरण बचाओ, भारत बचाओ' दिवस मनाया। इस अवसर पर मोदी सरकार द्वारा पर्यावरण को कथित तौर पर बर्बाद किए जाने के विरोध में रविवार को दोपहर 1:00 बजे अंबेडकर पार्क से टावर चौक तक एक मार्च निकाला गया। भाकपा माले के जिला सचिव निरंजन कुमार इस दौरान आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा को मनमाने ढंग से बदल दिया है।