कुम्भराज: जिले में 8119 किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी हुई, ₹95 करोड़ से ज़्यादा का भुगतान किया गया
Kumbhraj, Guna | May 18, 2026 गुना जिले में रवि विपणन वर्ष 2026-27 में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी जा रही है। 18 मई को जनसंपर्क विभाग ने बताया, जिले में 8119 किसानों से 58939.48 मेट्रिक टन उपज खरीदी जा चुकी है। भुगतान की ₹132 करोड़ राशि प्राप्त हुई है। ₹95.22 करोड़ का किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया गया है। अन्य भुगतान कार्यवाही जारी है।