चांदपुर: नूरपुर में धामपुर रोड पर रेत बजरी से भरे ट्रक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
बिजनौर में बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे नूरपुर कस्बे के रहने वाले 70 वर्षी राजकुमार धोलागढ़ से दूध लेकर वापस लौट रहे थे। नूरपुर धामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार रेट बजरी से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी हादसे के दौरान 70 वर्षीय राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।