औरैया: दिबियापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 लाख रुपए के नकली नोट किए बरामद, सीओ महेंद्र प्रताप ने दी जानकारी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककोर बंबा के समीप पुलिस चेकिंग चल रही थी। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ईको गाड़ी संदिग्ध रूप से खड़ी हुई है। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी को जब चेक किया गया तो उसमें चार बंडल नोटों के निकाले। जिसमें ऊपर एवं नीचे असली नोट थे जबकि बीच में नकली नोट लगे हुए थे। यह लगभग 20 लाख रुपए थे।