सिकंदरा: सिकंदरा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, दो ओवरलोड डंपर किए सीज, मचा हड़कंप
रविवार को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सिकंदरा तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार ने पुलिस बल के साथ पटेल चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मौरंग और बालू का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान