कोल: अलीगढ़ में विपक्षियों पर जमकर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह: बोले- यूपी से पलायन कर गई है कांग्रेस
Koil, Aligarh | Apr 4, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों के बड़े चेहरों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभा और कार्यक्रम करना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर आज BJP के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आज अलीगढ़ पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर बरसे हैं। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधते हुए 400 पार का ऐलान किया है।