कोल: रियाज कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में ससुराल में पीडीए मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 4, 2024 जवां के रियाज नगर कॉलोनी में नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। मृतिका अरसी की शादी 5 माह पूर्व रियाज़ नगर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही अरसी का पति व ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज में बाइक ना देने के चलते अरसी की गला घोट कर हत्या की गई है।