कोल: अकराबाद पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त को कस्बा अकराबाद से किया गिरफ्तार,कब्जे से 1,250 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा किया बरामद
Koil, Aligarh | Apr 4, 2024 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रोहित पुत्र रामचंद्र निवासी कस्बा अकराबाद को कस्बा से 1,250 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत अभियुक्त को गुरुवार को जेल भेज दिया है।