कासगंज: कासगंज शहर में धूमधाम से बेंड बाजों के साथ महर्षि कश्यप और गुहराज निषाद की जयंती निकाली गई
कासगंज शहर में रविवार की शाम 6 बजे महर्षि कश्यप और गुहराज निषाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने किया। जयंती मे एक दर्जन से अधिक झाँकिया मौजूद रहीं। जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी।