बरेली: स्मैक माफिया अकरम पर बड़ा शिकंजा, 7 करोड़ के ड्रग्स केस में PIT-NDPS के तहत 1 साल की निरुद्धता
बरेली में कुख्यात स्मैक तस्कर अकरम पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए PIT-NDPS एक्ट के तहत 1 साल के लिए निरुद्ध किया। 2025 में 3.5 किलो स्मैक, कैश और उपकरणों के साथ गिरफ्तारी हुई थी। करोड़ों के ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ, कई केस पहले से दर्ज हैं, गिरोह युवाओं को नशे में धकेल रहा था।