बिजनौर: बिजनौर के नजीबाबाद में हरिद्वार मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 30, 2026 बिजनौर में आज गुरुवार को सुबह करीब 10:00 बजे नजीबाबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धामपुर थाना क्षेत्र की गांव चंदनवाला निवासी राकेश के रूप में हुई है। राकेश पेशे से पेंटर थे।और वह काम के सिलसिले से देहरादून जा रहे थे। हादसे के बाद राकेश के परिवार में कोहरा मचा है।