शामली: शामली के बहावड़ी गांव में शराब ठेके का विरोध, महिलाओं ने कहा- दारू की वजह से घरों में बढ़ रहा झगड़ा-फसाद
Shamli, Shamli | Jun 27, 2026 शनिवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में महिलाओं ने शराब ठेके का विरोध करते हुए जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों से शराब ठेके को बंद कराने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि शराब ठेका खुलने से लोग इसके आदि होते जा रहे हैं, जिससे घरों में झगड़ा—फसाद बढ़ रहा है। आपराधिक घटनाएं भी बढ़ने की आशंका है।