कुर्सी थाना क्षेत्र में एक कक्षा 9 की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसकी मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले दो साल से छात्रा को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था और अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।