कोडरमा: दो दिवसीय श्याम महोत्सव के लिए शहर में निकलेगी भव्य निशान यात्रा, पूर्व जिप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
विधानसभा नेत्री और जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता रविवार को ब्लॉक मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम से पूरा इलाका श्याममय हो गया है। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होने वाला है।