खाचरौद: खाचरौद तहसील के ग्राम बिरियाखेड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
प्रशासन द्वारा 14 फरवरी 2025 को ग्राम की सर्वे क्रमांक 327 की 0.100 हेक्टेयर शासकीय भूमि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवंटित किए जाने के बाद 24 फरवरी को कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। ग्रामवासियों व सरपंच के साथ किसान नेता बल्लु गुर्