अमांपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता ने कस्बे के ही दूसरे समुदाय के युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने उनके बजरंग दल से जुड़ा होने पर आपत्ति जताई। जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है,मामला आज रविवार करीब दो बजे का बताया जा रहा है।