गिरिडीह: रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में हास्य योग केंद्र की शाखा की घोषणा के साथ हास्य योग का सफल संचालन
रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में मंगलवार सुबह 8 बजे हास्य योग केंद्र की शाखा की घोषणा के साथ हास्य योग का सफल संचालन भी किया गया। रांची से आए झारखंड हास्य योग के प्रमुख संचालक सह प्रशिक्षक अजीत कुमार की उपस्थिति में हास्य योग केंद्र द्वारा गिरिडीह की पहली नयी शाखा की घोषणा की गयी।