मदनपुर: मदनपुर के किसानों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण, एफपीओ निदेशक व सदस्य पटना के लिए रवाना हुए
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड से किसानों को आत्मनिर्भर और रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। मत्स्य विभाग के तत्वावधान में एफपीओ मां उमंगेश्वरी एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक एवं सदस्य किसानों को मत्स्य पालन प्रशिक्षण के लिए मिठापुर, पटना भेजा गया। प्रशिक्षण के दौरान किसान आधुनिक तकनीक से मछली पालन, तालाब प्रबंधन, बीज चयन, मछल