सहजनवा स्थित फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के शाखा प्रबंधक और कैशियर ने मिलकर कंपनी के लोन के 7.37 लाख रुपए का चुना लगा कर फरार चल रहे है। जिनके खिलाफ थाने में जालसाजी का केस दर्ज हुआ है। मिली जानकारी से कंपनी ग्राहकों जरूरतमंद महिलाओं को ई केवाईसी के माध्यम से रोजगार के लिए लोन देती है।