अनूपपुर: सड़क सुरक्षा पर सख्त प्रशासन, ओवरलोड वाहनों पर होगी कार्रवाई, कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक
अनूपपुर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव ने हेलमेट उपयोग और यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।