गाज़ीपुर: साल 1990 के बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में आरोपी बृजेश सिंह गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में हुए पेश
गाजीपुर में 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में मंगलवार को बृजेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश हुए। अदालत में पेशी के बाद वह कुछ ही देर में वापस रवाना हो गए। यह मामला 3 दिसंबर 1990 का है, जब सैदपुर थाना क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य चल रहा था। उस दौरान ठेकेदार सरफराज अंसारी मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी समय...