मोकामा: मोकामा के आँवटा घाट पर 350 टन कोयला लदे मालवाहक जहाज फंसा
Mokameh, Patna | Jul 11, 2026 मोकामा के आँवटा घाट पर शनिवार को लगभग 1 बजे एक मालवाहक जहाज फँस गया। जो करीब चार घंटे तक फंसा रहा। यह मालवाहक पानी के जहाज एनटीपीसी बाढ़ के लिए 350 टन कोयला लेकर जा रहा था लेकिन गंगा की तेज धार के कारण आगे नहीं बढ़ सका। उसके बाद इसे ले जाने के लिए एक अन्य जहाज को बुलाया गया। जहाज़ साहेबगंज से चलकर बाढ़ एनटीपीसी के लिए कोयला ला रहा था।