कैराना: कांधला पुलिस ने मोहल्ला खैल निवासी एक युवक को किया गिरफ्तार, अवैध कच्ची शराब बरामद
कांधला थाने पर तैनात एसआई नरेंद्र कुमार वर्मा टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से कैन के अंदर से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाने में लाया गया। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा की। आरोपी का नाम मोनू बताया गया है।