गरौठा: गुरसराय में भीषण आग का तांडव, 100 बीघा फसल जलकर राख, दमकल 1 घंटे तक नहीं पहुँची, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
बरगांय मौजे, गुरसराय में 7-8 किसानों के खेतों में अचानक भीषण आग लगी। दमकल देर से पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाया। किसी बड़े हादसे से बचाव हुआ, लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।