दरभंगा: दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मुहल्ले मे एक युवक मिला बेहोश, पुलिस ने पहुंचाया DMCH डॉक्टर ने किया मृत घोषित
दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मुहल्ले में एक युवक बेहोश मिला। 112 नंबर की डायल पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक युवक बेहोश है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश को डीएमसीएच पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पॉकेट से दो प्रकार के पहचान पत्र मिले जिसमें एक नेपाल का है दूसरा इंडिया का है।