दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने 4 जून को शिवधारा बाजार समिति मे होने वाले मतगणना कार्य को लेकर जारी किए निर्देश
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतगणना की तिथि 04 जून 2024 को प्रातः 8:00 बजे से कृषि उत्पादन बाजार समिति दरभंगा में निर्धारित है। 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर,81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा, 85-बहादुरपुर हेतु मतगणना कक्ष में गणना हेतु 14-14 टेबल बनाया गया है।