जैतपुर: मेन रोड पर खड़ी बस फिर बनी निशाना, 4 महीने में चौथी बार डीजल चोरी
जैतपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बस से 50 लीटर से अधिक डीजल पार कर दिया। बस मालिक दिनेश शुक्ला के अनुसार पिछले चार माह में उनकी बस से चौथी बार चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज और शिकायतों के बावजूद आरोपी नहीं पकड़े गए। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बुधवार सुबह 8 बजे वीडीओ सामने आया है।