डुमरांव: आज शाम तक बंद रहेगी डुमरांव के दो ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों को बदलने के साथ ही तकनीकी कार्य शुरू
Dumraon, Buxar | Jun 11, 2026 डुमरांव शहर के विभिन्न ट्रांसफार्मरों और उनसे संबंधित तारों की गुरुवार की सुबह तकनीकी खामी को दुरुस्त किया जा रहा है। इस कारण आज सुबह 10 बजे से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दो नंबर चौकी क्षेत्र और शिव नंदन मिश्रा रोड स्थित ट्रांसफार्मरों से जुड़ी बिजली शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।