बाह: मनसुखपुरा में गाय से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में 30 वर्षीय दिलीप की मौत हो गई। वह बारात से लौटते समय बाइक से घर जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर आई गाय से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घो