विदिशा नगर: बुजुर्ग महिला ने अपने घर में लगाई फांसी, बीमारी से थी परेशान,जिला अस्पताल में कराया पीएम,पुलिस जुटी जांच मे ....
कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसकुली में रहने वाली 65 वर्षीय पार्वती साहू गुरुवार सुबह अपने घर में फांसी पर लटकी मिली।परिजनों ने देखा कि सुबह जल्दी उठने वाली उनकी मां सुबह 8 बजे तक नहीं उठी तो उनके बेटे ने मनीष साहू ने उनके कमरे में जाकर देखा तो वे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उन्हें पुलिस और पडोसियों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया